फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister's mass marriage: 77 couples took seven rounds in the second phase

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: दूसरे चरण में 77 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Thu, 12 Dec 2024 11:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass marriage: 77 couples took seven rounds in the second phase
गाजीपुर। बलिया जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में फर्जीवाड़ा का असर जिले में भी देखा जा रहा है। शासन के निर्देश पर चरणवार तरीके से कम संख्या में जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है। दूसरे चरण में बुधवार को आईटीआई ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 77 जोड़ो का विवाह विधि-विधान से हुआ। बीते पांच दिसंबर को 166 जोड़ों की शादी कराई गई थी।
विज्ञापन

आईटीआई मैदान में सुबह से ही जोड़ों व उनके परिजनों के आने का क्रम शुरू हो गया था। दोपहर तक सभी जोड़े कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। विवाह के बाद जोड़ों को गृहस्थी का सामान दिया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व शादी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व अतिथियों की ओर से संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र व पौधरोपण के लिए आम का पौधा दिया गया। मंच से ही मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रुपये की धनराशि वधुओं के खाते में हस्तांतरित किया। उन्होंने कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है, उसका आजीवन निर्वहन करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एक कल्याणकारी योजना है, जिसमें हजारों की संख्या में बेटियों के हाथ पीले किए जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि आज जनपद के विभिन्न ब्लाकों से चयनित 77 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed