फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chief Minister Mass Marriage Scheme: 600 applied, verification will be done at block level

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 600 ने किया आवेदन, ब्लाॅक स्तर पर होगा सत्यापन

Fri, 13 Sep 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Mass Marriage Scheme: 600 applied, verification will be done at block level
गाजीपुर। चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 600 लोगों ने आवेदन किया है। बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े के बाद जनपद में भी सतर्कता बरती जा रही है। इस बार ब्लाॅक स्तर पर सत्यापन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1235 जोड़ों ने शादी रचाई थी। जबकि चालू वित्तीय वर्ष के लिए कुल 1575 बेटियों की शादी का लक्ष्य जनपद को दिया गया है। समाज कल्याण विभाग का दावा है कि नवंबर में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। हालांकि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब तक कोई धांधली नहीं मिली है। इसके बावजूद विभाग पूरी तरह से सतर्क है। आवेदन-पत्रों का ब्लाॅकस्तर पर सत्यापन होने के बाद जिलास्तर पर उसका दोबारा सत्यापन किया जाएगा। यानि सत्यापन की दोहरी व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अपात्र किसी भी कीमत पर योजना में सेंधमारी न कर सकें। वहीं योजना का लाभ पाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। योजना के तहत गरीब व निराश्रित को वरीयता दी जाती है। शर्त यह भी है कि आवेदक प्रदेश का मूल निवासी हो। कन्या का न्यूनतम उम्र 18 व वर का 21 वर्ष होना चाहिए। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक 600 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। शासन की मंशा के अनुसार सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

एक शादी पर 51 हजार होते हैं खर्च
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक शादी के आयोजन पर कुल 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। 35 हजार रुपये वधु के बैंक एकाउंट में सीधे तौर पर भेजा जाता है। 10 हजार रुपये के गृहस्थी का सामान वर-वधु को दिया जाता है। जबकि छह हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed