{"_id":"676da119090a34e3fd0ddbe5","slug":"chief-engineer-gave-instructions-to-disconnect-the-connections-of-defaulters-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-125668-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुख्य अभियंता ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुख्य अभियंता ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश
विज्ञापन
गाजीपुर। बिजली निगम के मुख्य अभियंता वाराणसी जोन द्वितीय मुकेश गर्ग ने करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के बरेजी गांव में ओटीएस के तहत आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 हजार से अधिक बकायेदारों का शत-प्रतिशत पंजीकरण योजना के तहत किया जाए।
उन्होंने अवर अभियंता गुड्डू चौहान को बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जो बकायेदार उपभोक्ता पंजीकरण नहीं करा रहे हैं, उनका बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश उपखंड अधिकारियों को दिया गया है। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि उनके खंड में अब तक 2394 उपभोक्ताओं से 2.5 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। मेगा शिविर आज
गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानिया के बरुईन में बिजली निगम की ओर से ओटीएस के तहत 27 दिसंबर को मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने कहा कि अधिक से अधिक उपभोक्ता ओटीएस योजना का लाभ उठाए।