फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CHHath pooja in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही छठ पूजा की धूम

Sun, 06 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 06 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
CHHath pooja in rural areas
छठ के लिए मिश्रबाजार में दउरी, सूप की खरीदारी करतीं महिलाएं।
शहर के साथ ही सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ की ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को धूम मची रही। दिन में एक बजे के बाद से ही व्रती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों के पैर गंगाघाट, पोखरा, तालाब और नहरों की तरफ बढ़ने लगे। इन स्थानों पर हजारों की संख्या की परिवार संग पहुंची व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य की आराधना कर परिवार की कुशलता की कामना की। इस मौके पर  घाटों पर बिजली की सजावट की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी तैनात  रहे।
विज्ञापन


करीमुद्दीनपुर और दुबिहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के असावर,  कमसड़ी, हरदासपुर, क़रीमुद्दीनपुर, जोगामुसाहिब, देवरिया, लौवाडीह, उतरांव,  गोड़उर, सोनवानी, राजापुर, अमहट लट्ठूडीह, बाराचवर, ताजपुर सहित अन्य  स्थानों  पर तालाब, पोखरों तथा टौंस नदी और मंगई नदी में डाला छठ का पर्व परंपरागत तरीके  से मनाया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार  स्थानीय नगर के परशुराम जमदग्नि ऋषि घाट उर्फ बलुआ घाट, कंकड़वा घाट,   मुन्नान घाट, स्टेशन घाट, बड़ेसर घाट, चक्का बांध घाट आदि जगहों सहित ग्रामीण अंचलों में डाला छठ उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बड़कीधारा घाट, सुल्तानपुर घाट, बलुआ घाट,  हरिहरपुर घाट, गौसपुर घाट के अलावा महादेवा शिव  मंदिर पर स्थित पोखरा, सीताराम का पोखरा तथा हनुमानगंज स्थित पोखरा और  मंगई नदी के तट पर भी छठ पर्व आस्था के साथ मनाया गया। भदौरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक क्षेत्र के परेमन शाह पोखरा सेवराई, मनिया पोखरा, गोड़सरा,  मिश्रवलिया, भदौरा गांव, महना, बरेजी, देवल, सायर, लहना, पचौरी, अमौरा आदि  जगहों पर छठ पूजा की गई। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार फतेहपुर बड़ी नहर,  निरहू का पूरा छोटी माइनर, महादेवा  मंदिर दिलदारनगर गांव, कुशवाहा पशु हाट पोखरा दिलदारनगर गांव, उसिया गांव स्थित पोखरे में छठ पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनिहारी ब्लाक के चौरा के ग्राम प्रधान  संतोष कुमार यादव ने पर्व पर रोशनी के लिए जेनरेटर के साथ ही अन्य व्यवस्था की। इसके अलावा दुल्लहपुर, कासिमाबाद,  भांवरकोल, बहादुरगंज, करंडा, सुहवल, गहमर, सैदपुर, खानपुर, देवकली, नंदगंज,  मरदह,  बिरनो, जंगीपुर, सादात, भीमापार, शादियाबाद, बहरियाबाद, मतसा सहित  अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाला छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed