फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cheques of Rs 4 lakh each were handed over to the three affected families.

Ghazipur News: पीड़त तीन परिवारों को सौंपे गए चार-चार लाख के चेक

Mon, 17 Nov 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cheques of Rs 4 lakh each were handed over to the three affected families.
बहादुरगंज में मृतक के परिजन को चार लाख रुपये का प्रतीक चेक देते भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगंज। शहर कोतवाली के पोस्ताघाट पर स्नान करते समय तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई थी। रविवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने तीनों के पीड़ित परिवारों को देवी आपदा कोष से चार- चार लाख रुपये के चेक सौंपे। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्हीं के निर्देश पर मृतक के परिजनों को धनराशि दी जा रही है। मालूम हो कि बहादुरगंज नगर पंचायत के कस्बा निवासी एक व्यक्ति के निधन पर बीते नौ नवंबर को सदर बाजार निवासी हिमांशु मद्धेशिया, छावनी डंकीनगंज निवासी कुंदन कुशवाहा और आदित्य जायसवाल भी कस्बा के लोगों के साथ दाहसंस्कार में शामिल होने गए थे। तीनों किशोर पोस्ताघाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई थी। पुुलिस, स्थानीय गोताखोर और गोरखपुर एसडीआरएफ की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों का शव मिला था।

इस हादसे ने बहादुरगंज कस्बा ही नहीं पूरे जनपद को झकझोर दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि सीएम ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्हीं के निर्देश पर प्रत्येक मृतक के परिजनों को देवी आपदा कोष के तहत चार- चार लाख रुपये आर्थिक सहायता दी गई है। इस दौरान कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कन्नौजिया, डा. सानंद सिंह, मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed