{"_id":"69cb3f6b664454b80f22b84e202d9b34","slug":"charged-with-robbery-arrested-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सुखदेवपुर गांव के पास दीपावली की देर शाम तुलसीपुर अतरौली में गत माह हुई डकैती के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चार किलो गांजा, लूटे गए दो लाख का
जेवर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी केके मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डकैत सुखदेवपुर के पास लूटे गए सामान को बेचने के लिए खड़ा है। यह जानकारी मिलते ही एसआई श्रीप्रकाश त्रिपाठी और राजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर
पहुंच गए। पुलिस को देखते खड़ा डकैत भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर झोला में रखा चार किलो गांजा और लगभग दो लाख का जेवर बरामद किया। पूछताछ में डकैत ने अपना नाम बक्सर
विज्ञापन
जिला के मुफसिल थाना के खिलाफतपुर गांव निवासी विश्वनाथ उर्फ चीता मुसहर बताया। पुलिस सामान सहित उसे कोतवाली लाई। यहां कड़ाई से पूछताछ में विश्वनाथ ने कुछ माह पूर्व शहर के तुलसीपुर में दो मकानों में हुई डकैती की
घटना में अपने को शामिल होना स्वीकार किया। एसआई राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए डकैत ने अपने अन्य चार साथियों का पता बताया है। उसके साथियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। वे भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।