फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Changes in weather can cause redness and irritation in the eyes

Ghazipur News: बदलते मौसम से आंखों पर असर, लालिमा, जलन की समस्या

Sun, 22 Feb 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Changes in weather can cause redness and irritation in the eyes
शहर के गोराबाजार​ स्थित मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग ओपीडी में मरीज के आंखों की जांच करतीं ड
गाजीपुर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर आंखों पर पड़ रहा है। इससे आंखों में लालिमा, जलन, खुजली और पानी आने जैसी समस्याओं से मरीज परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में प्रतिदिन 120 से मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं, जिसमें 50- 60 मरीज इन्हीं लक्षणों से ग्रसित हैं। ऐसे में नेत्र राेग विशेषज्ञों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। मेडिकल कॉलेज के 200 बेड पुरुष अस्पताल में स्थित नेत्र विभाग की ओपीडी में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में कई मरीज आंखों में चुभन, सूजन और धुंधलेपन की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मरीजों को समय पर उपचार लेने के साथ आंखों को बार-बार साफ पानी से धोने, गंदे हाथों से आंखें न छूने और बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप का उपयोग न करने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और धूल से बचाव के लिए बाहर निकलते समय चश्मे का उपयोग करना जरूरी है। अगर लालिमा और जलन लंबे समय तक बनी रहे तो लापरवाही न करें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें, ताकि संक्रमण बढ़ने से रोका जा सके। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रचना ने बताया कि मौसम बदलाव के चलते यह समस्या आ रही है। इसके लिए एहतियात और सतर्कता काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed