फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chandrasekhar was in favor of the politics of values

मूल्यों की राजनीति के पक्षधर थे चंद्रशेखर

Mon, 18 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar was in favor of the politics of values
समता भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते सपा के पदाधिकारी
समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 90वीं जयंती रविवार को गोष्ठी के रूप में मनाई गई। इस दौरान  उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें मूल्यों की राजनीति का प्रबल पक्षधर बताया गया।
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि वह राजनीति के फक्कड़ कबीर थे। वह निडर, निर्भीक तथा सामयिक दृष्टिकोण रखने वाले नेता थे और मूल्यों की राजनीति के प्रबल पक्षधर थे। संसद में देशहित के मामलों पर वह बेबाक टिप्पणी करते थे।
विज्ञापन


कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश की विभिन्नताओं को समझने के लिए उन्होंने पदयात्रा की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में धन के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा था कि राजनीति अब आम आदमी के लिए नहीं बल्कि धीरे-धीरे पूंजीपतियों के हाथों में जाने से लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 1995 में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन अवार्ड मिलना उनके बहुआसामी व्यक्तित्व को दर्शाता है। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, परशुराम बिंद, प्रभुनाथ, आत्मा यादव, तहसीलअहमद, उपस्थित थे। संचालन सदानंद यादव ने किया।

मरदह ः समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की जयंती मनाई गई। सपा नेता महेन्द्र चौहान ने  कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने कभी भी सिद्धान्तों से  समझौता नहीं किया। वह मूल्यों की राजनीति पर भरोसा करते थे।

इस मौके पर अवधेश यादव, जयराम यादव,  संजीत वर्मा, लल्लन सिंह, भगवान यादव, राजीव यादव आदि मौजूद रहे। भांवरकोल ः ब्लाक परिसर में चंद्रशेखर जयंती मनाई  गई। इस मौके पर रामसिंहासन यादव, सरजू यादव, दया यादव, रामदुलार यादव,  रामनिवास गौड़, चंद्रप्रकाश राय आदि मौजूद रहे।


उधर, गाजीपुर शहर के महाजन टोली में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रजी अहमद, रामविजय यादव, कुणाल पांडेय, सुरेश सिंह, विजय  शंकर सिंह, प्रमोद सिंह मौज्‍ूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed