फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Chances of rain today and tomorrow

Ghazipur News: आज और कल बूंदाबांदी के आसार

Sun, 04 May 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain today and tomorrow
गाजीपुर। मौसम के लिहाज से जनपद चार और पांच मई को येलो जोन में रहेगा। इसे लेकर आपदा विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी और बिजली गिरने की आशंका है। जानकारी और नुकसान से बचने के लिए लोगों से दामिनी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने की सलाह विभाग ने दी है।
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार-पांच दिनों बाद तीखी धूप होने के कारण लोगों को आवागमन में फजीहत का सामना करना पड़ा।
लोग सिर व चेहरे को गमछे से ढककर बाहर निकले। कुछ लोगों को धूप से बचाव के लिए टोपी पहने हुए भी देखा गया। दोपहर में तीखी धूप ने लोगों को अधिक सताया। दोपहर में 12 से दो बजे के बीच धूप इस कदर थी कि सड़कों पर खड़ी बाइकों की सीटें तक गर्म हो गई थीं।
विज्ञापन

वहीं रविवार व सोमवार को जनपद के येलो जोन में जाने को लेकर आपदा विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विभाग की ओर से कहा गया है कि इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और हवाओं के तेज झोंके चलने की संभावना है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि आपात स्थिति में जिलेवासी 112, 1077, 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed