फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Challenge of procuring 23% of wheat in five days; lagging 99,000 quintals behind the target

Ghazipur News: पांच दिन में 23% गेहूं खरीद की चुनौती, लक्ष्य से 99 हजार क्विंटल पीछे

Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Challenge of procuring 23% of wheat in five days; lagging 99,000 quintals behind the target
दिलदारनगर मंडी समिति पर रखी गेहूं की बोरियां। संवाद
गाजीपुर। जिले में गेहूं खरीद सत्र समाप्त होने में अब महज पांच दिन शेष हैं लेकिन लक्ष्य के मुकाबले अब भी करीब 99 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद बाकी है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीद लगभग चार गुना अधिक हुई है। जिले को इस वर्ष 4.30 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। इसके लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीपीसीयू, यूपीएसएस, नेफेड और एफसीआई के कुल 76 क्रय केंद्र संचालित किए गए। शासन ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था। खरीद प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हुई थी। 10 जून तक जिले में कुल 3,30,690 क्विंटल 84 किलोग्राम गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 76.90 प्रतिशत है। यह खरीद 5411 किसानों से की गई है। अब भी करीब 99 हजार क्विंटल गेहूं खरीदना बाकी है। खरीद एजेंसियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो खाद्य विभाग ने लक्ष्य से अधिक खरीद कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। विभाग ने 13 हजार क्विंटल लक्ष्य के मुकाबले 15,857 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीदा। वहीं नेफेड और एफसीआई लक्ष्य पूर्ति में काफी पीछे रहे। नेफेड ने लक्ष्य का मात्र 7.51 प्रतिशत और एफसीआई ने 22.87 प्रतिशत ही खरीद की है। करीमुद्दीनपुर विपणन शाखा केंद्र को चार हजार क्विंटल का लक्ष्य मिला था, जबकि यहां 123 किसानों से करीब सात हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। दिलदारनगर क्रय केंद्र पर चार हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 11,623 क्विंटल खरीद दर्ज की गई है। सैदपुर केंद्र पर 700 मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले 575 मीट्रिक टन खरीद हुई है। वर्ष 2025 में जिले में इसी अवधि तक केवल 83,819 क्विंटल 13 किलोग्राम गेहूं की खरीद हुई थी, जो 2028 किसानों से की गई थी। इस बार खरीद का आंकड़ा चार गुना के करीब पहुंच गया है। विभाग का दावा है कि 95 प्रतिशत से अधिक किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed