फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Central team investigating who got the benefit of the scheme

जांच रही केंद्रीय टीम किसे मिला योजना का लाभ

Wed, 06 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Central team investigating who got the benefit of the scheme
जनपद के छह ब्लाकों में केंद्र सरकार की चार सदस्यीय टीम द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। इसके तहत छह विभागों द्वारा संचालित सेवाओं का लाभ किसको मिला, किसको नहीं मिला है जांच की जा रही है। सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य, आईसीडीएस, एजुकेशन, कृषि, वाटर रिसोर्स, स्किल डेवलपमेंट व निर्माण आदि विभागों द्वारा जनपद के छह ब्लाक रेवतीपुर, बाराचवर, देवकली, सादात, मरदह और बिरनो है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आई टीम के द्वारा अलग-अलग दिनों में अलग-अलग ब्लाकों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए सेवा एवं लाभार्थियों से सीधे मिलकर उनसे मिले हुए लाभ के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। जानकारी के अनुसार वह अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के 12 बिंदु पर टीम के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें न्यूट्रीशन, अंडरवेट बच्चों, पांच साल से कम उम्र के कुपोषित और अति कुपोषित बच्चे, प्रथम त्रैमास के गर्भवती माता, गर्भवती, प्रसव पूर्व जांच, लिंग अनुपात, संस्थागत प्रसव, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर पर प्रसव, एक घंटे के भीतर जन्मे बच्चे का स्तनपान, ढाई किलो से कम वजन के बच्चे, जन्म लेने के समय बच्चों के वजन की संख्या, बच्चों को पूर्ण टीकाकरण से प्रतिरक्षण, क्षय रोग के मरीजों का नोटिफिकेशन व आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या के बारे में इस टीम के द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed