फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebration of Sonia's birthday and Himachal victory

Ghazipur News: सोनिया के जन्मदिन और हिमाचल जीत का जश्न

Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Sonia's birthday and Himachal victory
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हिमाचल प्रदेश की जीत पर जश्न एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण और मिष्ठान वितरण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव और 11 दिसंबर से प्रयागराज संगम से शुरू होने वाली प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चलने वाली प्रांतीय पदयात्रा के संबंध में चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने दो प्रांतों के चुनावी नतीजों पर चर्चा करते हुए हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी और प्रियंका की मेहनत रंग लाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुजरात में सरकारी मशीनरी के बल पर लोकतंत्र की हत्या हुई है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही प्रांतीय यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 11 दिसंबर से संगम नगरी प्रयागराज से निकलेगी जो आगामी 20 दिसंबर को गाजीपुर पहुंचेगी। इस यात्रा के सफल आयोजन और आगामी नगर निकाय चुनावों में मजबूती से दावेदारी करने के लिए हम सबको जनता के बीच जाकर अलोकतांत्रिक जनविरोधी नीतियों के साथ कांग्रेस की नीतियों को जनता के समक्ष मजबूती से रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. मार्कंडेय सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी के जन्मदिन पर हिमाचल जीत की सौगात मिली है। लेकिन हमें आगामी नगर निकाय चुनाव के साथ लोकसभा चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करना है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रांतीय अध्यक्ष की यात्रा को सफल बनाना होगा। इस बैठक में पीसीसी सदस्य रविकांत राय, डा. जनक कुशवाहा, जनार्दन राय, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, मुसाफिर बिंद, महबूब निशा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जखनिया कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने बधाई दी। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देव नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है। जो गरीब, किसान मजदूरों के बारे में सोचती है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेश राम, सर्वानंद चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed