फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebration at Suryakumar's house, grandfather said - My sun will keep shining like the sun

Ghazipur News: सूर्यकुमार के घर मना जश्न, दादा बोले-सूरज की तरह चमकता रहेगा मेरा सूर्य

Mon, 01 Jul 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Celebration at Suryakumar's house, grandfather said - My sun will keep shining like the sun
गाजीपुर/खानपुर। रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत के टी-20 विश्व कप जीतते ही पूरा जनपद जश्न में डूब गया। हर कोई जिले के लाल सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच की चर्चा करता दिखा। हथौड़ा गांव में उनके दादा विक्रमा यादव का कहना था कि भारतीय टीम के इस जीत से मेरे लाल सूर्य ने देश का मान बढ़ाया है। वो सूर्य की तरह हर तरफ चमक रहा है। वहीं, रविवार को क्रिकेट प्रेमियों ने उनके घर पहुंचकर केक काटा और भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने का जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

सूर्य कुमार यादव के दादा और सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विक्रमा यादव शनिवार की रात में भारत की जीत तक टीवी से चिपके रहे। उन्होंने बताया कि मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार के पिता अनिल ने फोन कर भारत की जीत की बधाई दी। कहा कि जल्द ही सूर्यकुमार अपने गांव हथौड़ा आने का कार्यक्रम बनाएगा। उधर, 17 वर्ष बाद भारतीय टीम की इस कामयाबी से गदगद क्रिकेट के प्रशंसकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा एवं आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने सूर्यकुमार यादव के गांव में पहुंचकर केक काटा। इसके बाद उनके दादा एवं चाचा का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

चाचा बोले, सूर्यकुमार ने कैच नहीं मानो वर्ल्ड कप पकड़ लिया
सूर्य कुमार के चाचा राजकपूर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका को जब तीस गेंद पर तीस रन बनाने थे तो हम लोग मायूस हो गए थे, लेकिन बुमराह और अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद सूर्यकुमार ने जिस ढंग से मिलर का कैच लिया वह कैच नहीं मानो वर्ल्ड कप पकड़ा हो। यह कैच भारत की जीत के लिए वरदान साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में फूटे पटाखे, जमकर हुई आतिशबाजी
गाजीपुर। टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह था। रोमांचक ढंग से भारत के मैच जीतते ही आधी रात को क्रिकेट प्रेमियो ने जगह-जगह पटाखे फोड़े और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

शनिवार रात मैच शुरु हुआ लोग टीवी सेट से चिपक गए। पावर प्ले में भारतीय टीम के तीन विकेट गिर जाने से क्रिकेट प्रेमी निराश हो गए लेकिन इसके बाद विराट कोहली एवं अक्षर पटेल की शानदार साझेदारी ने जोश बढ़ा दिया। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक की बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने 176 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही थी। एक समय लगा कि अब भारतीय टीम मुकाबले से बाहर हो गई। लेकिन रोमांचक ढंग से दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर भारटीय टीम ने 17 वर्ष बाद एक बार फिर इतिहास रच दिया। इससे खेल प्रेमी खुशी से उछल पड़े। शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने मिष्ठान वितरित एवं आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। उधर खानपुर क्षेत्र के हथौड़ा गांव में सूर्यकुमार यादव के आवास पर जुटे क्रिकेट प्रेमियों ने केक काटकर उनके दादा विक्रमा यादव, राममूरत यादव और चाचा राजकपूर यादव को मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed