फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrating the festival of lights of Shri Gurugobind Singh with great pomp

गुरुगोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Celebrating the festival of lights of Shri Gurugobind Singh with great pomp
खालसा पंथ के संस्थापक और सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सिख समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।
विज्ञापन

स्थानीय गुरुद्वारा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिख समुदाय की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने गुरुद्वारा में पहुंच कर मत्था टेका। इसके बाद दीवान हाल में कानपुर से आये मुरादनगर वाले रागी जत्था भाई सज्जन सिंह के नेतृत्व में शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। इस दौरान लोग शबद कीर्तन सुन कर निहाल हो गए और बोले सो निहाल, सतश्री अकाल का उद्घोष किया। अरदास के बाद सुबह के कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। इसके बाद लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात गुरुद्वारे में बाल कवि दरबार आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने कविताएं, गीत व भाषण के माध्यम से श्रीगुरु गुरुगोबिंद सिंह के जीवन चरित्र का वर्णन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नरजीत सिंह, हरजीत सिंह बिल्लू, त्रिलोचन सिंह, राजेंदर सिंह पिंटू, सरदार गुरुचरन सिंह, राजेश राय पिंटू, सरनजोत सिंह, अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, इंद्रजीत कौर, रविंदर कौर, जसबीर कौर, सतनाम कौर, बलजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, चरनजीत सिंह शानू, जगजीत सिंह, हरपाल सिंह, मनिंदर सिंह रहे। अंत में दशमेश सेवा सोसाइटी के प्रधान सरदार सतनाम सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed