फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrated the festival by donating Ganga bath and Sattu jaggery

Ghazipur News: गंगा स्नान और सत्तू गुड़ का दान कर मनाया पर्व

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival by donating Ganga bath and Sattu jaggery
सतुवा संक्रांति के दिन श्रद्धालुओं ने गंगा के विभिन्न घाटों पर स्नान कर विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर सत्तू, गुड़ का दान किया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोग गंगा घाटों पर स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर मनाया। ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार सतुआन पर गंगा स्नान करने के लिए पुरुष एवं महिलाएं गाड़ी पर सवार होकर गांजे बाजे के साथ नदी स्नान करने गई। वहीं बहुत से लोग निजी साधन से गए। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों ने अपने अपने घरों से चार बजे भोर में ही निकल पड़े। ददरी घाट, चितनाथ घाट, कलेक्टर घाट सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लोगों ने गंगा स्नानकर सतुआ और गुड़ का दान कर पर्व मनाया। यहां के बलुआ घाट, जमदग्नि घाट समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। ऐसे ही गंगा घाट मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, भगीरथपुर, डुहिया, मतसा, देवरिया पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सतुआन पर्व पर दोपहर में सत्तु खाने की पुरानी परंपरा है। जिसका लोगों ने निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed