फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrated the birth anniversary of the great mathematician Srinivasa Ramanujan

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई

Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of the great mathematician Srinivasa Ramanujan
सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर रायगंज में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (गणित दिवस) के अवसर पर बृहस्पतिवार को गणित मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार ने रामानुजन के चित्र पर पुष्पार्चन कर मेले का शुभारंभ किया। शिक्षक मनोज गांधी ने रामानुजन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के विद्यार्थियों ने आकर्षक माडल, चित्र, चार्ट एवं आकृतियां बनाकर मेले में प्रदर्शित किया। इनके माध्यम से आयत, वृत्त, वर्ग, चतुर्भुज, कोण, त्रिभुज, घन, घनाभ, बेलन, शंकु आदि के विषय में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में अमरनाथ तिवारी अमर ने गणित विषय के अध्ययन की आवश्यकता और इसकी महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि अगर गणित पिछड़ेगी तो विज्ञान पिछड़ेगा, विज्ञान पिछड़ेगा तो टेक्नोलॉजी पिछड़ेगी। अगर टेक्नोलॉजी पिछड़ेगी तो देश पिछड़ जाएगा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुग्रीव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed