फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrated the birth anniversary of the Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of the Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri
गाजीपुर। न्यायालय के सभागार में जनपद न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत मिश्र ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आजादी के अमृत महोत्सव का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी रामसुध सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, गुलाब सिंह द्वितीय, डा. लक्ष्मीकांत राठौर, विष्णुचंद्र वैश्य, संजय कुमार यादव, दुर्गेश, शरद कुमार चौधरी, घनश्याम शुक्ल, पूजा, शांभवी, प्रत्यूष प्रकाश, एकता सिंह, प्रगति, मिताली सोनकर, विनायक सोमवंशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे एवं प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड शांभवी ने किया। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने राइफल क्लब के सभागार में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है वह देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। शास्त्री जी भारतीय राजनीति में बेहद सादगी पसंद और ईमानदार व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके बताए रास्ते का अनुसरण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि.रा. अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू.रा. सुशीललाल श्रीवास्तव, जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम, समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले के 2562 छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्रि की 56 लाख की धनराशि भेजी गई जिसका प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को दिया। नेहरु युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर फ्लागिग रन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश प्रशांत मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय, केंद्र के जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम, सुभाषचंद्र प्रसाद, रामाधार यादव, शिवम आदि उपस्थित रहे। । जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर बालक-बालिकाओं की 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 30 बालक एवं 12 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक बालगोविंद शुक्ला ने किया। बालक वर्ग में अमेरिका यादव पहले, अमित यादव दूसरे, अखिलेश यादव तीसरे, राहुल यादव चौथे, नरेंद्र कुमार भारती पांचवें, श्यामजीत यादव छठवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रीति साहनी प्रथम, ब्यूटी सिंह द्वितीय, सपना तृतीय, वंदना पासवान चतुर्थ, साक्षी पंचम, दिव्यांशी षष्ठम स्थान पर रहे। निर्णायक के रूप में नफीस अहमद, संगीता, अभिषेक कुमार रहे। इस मौके पर सुदामा राम, जैनेंद्र कुमार, रामदेव, श्यामा देवी उपस्थित थीं। अंत में उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed