फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Celebrate the festival of Muharram in an atmosphere of harmony

सौहार्द के माहौल में मनाएं मोहर्रम का त्योहार

Tue, 03 Aug 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of Muharram in an atmosphere of harmony
मोहर्रम (ताजिया) पर्व के मद्देनजर स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। कासिमाबाद एसडीएम भारत भार्गव ने कहा की त्योहार आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के माहौल में मनाएं, महामारी का दौर अभी टला नहीं है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारों पर कोई प्रतिमा का निर्माण नहीं किया जाएगा और ना ही सार्वजनिक जुलूस निकलेगा। कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता के साथ अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखेगी। अपील किया कि फर्जी अफवाहों पर ध्यान ना दें। अराजकतत्वों पर विशेष ध्यान दें। किसी प्रकार की कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें। जिले में धारा 144 लागू है। इस दौरान प्रभारी कोतवाल एमपी सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार दुबे, लिपिक इकबाल खान, योगेंद्र नाथ राय, मुस्तफा खान, नौशाद अयान, रामविलास राय, परवेज खान, शमशेर अली, रमजान कुरैशी, आफताब आलम, रईस अंसारी सहित सभी ताजियादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed