फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CDO expressed displeasure after seeing filth at cow shelter center

Ghazipur News: गो आश्रय केंद्र पर गंदगी देख सीडीओ ने जताई नाराजगी

Thu, 18 Jan 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
CDO expressed displeasure after seeing filth at cow shelter center
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बुधवार को वृहद गोवंश आश्रय केंद्र परजीपाह का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को जमक फटकार लगाई। उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाने के साथ खान-पान में हरा चारा देने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गोबर चारो तरफ फैला हुआ पाया। खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद से कहा कि सभी व्यवस्थाएं तीन दिन के अंदर दुरुस्त हो जानी चाहिए। ठंड से पशुओं को बचाने के लिए सभी इंतजाम कर लें।
विज्ञापन

इस कड़ाके की ठंड में पशुओं के खान-पान पर विशेष ध्यान दें। हरा चारा का प्रयोग कम से कम दिन में दो बार होना चाहिए। बीमार पशुओं के इलाज के लिए तत्काल पशु चिकित्साधिकारी को दवा आदि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने चट्टी-चौराहों पर घुमंतू पशुओं को तत्काल पकड़ कर आश्रय केंद्र में भिजवाने को कहा। हिदायत दिया कि कहीं भी छुट्टा एवं आवारा पशु घूमते हुए नहीं दिखाई देना चाहिए।

डीपीआरओ अंशुल मौर्य सहित संबंधित विभाग के आधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कासिमाबाद खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में सभी सचिवों के साथ सहायक विकास अधिकारियों की बैठक की। इस मौके पर आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के साथ कई योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed