फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CCTV to used to chech in PM programme

सीसी कैमरों से होगी सभास्थल की निगहबानी

Mon, 07 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
CCTV to used to chech in PM programme
पीएम मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन में गिनती के दिन शेष रह गए हैं। उनके आगमन की तिथि करीब आते ही जहां प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है वहीं कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री यहां करोड़ों की लागत की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। नागरिकों को इस दौरान जिले को कुछ और सौगात मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नजदीक आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर तैयारी में जुटे हैं। आरटीआई मैदान स्थित पूरे सभास्थल की निगहबानी सीसी कैमरों से की जाएगी। सुरक्षा के बाबत पूरे मैदान की बैरीकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को यहां आ रहे हैं। वह केंद्र सरकार की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। श्री मोदी 1745 करोड़ की लागत से बनने वाली ताड़ीघाट-मऊ नई रेल लाइन, गंगा पर रेल कम सड़क पुल, सैदपुर वाया सादात, मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जहाज रानी मंत्रालय के प्रस्तावित बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। घाट स्टेशन के पास बन रहे वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र का लोकार्पण सहित कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे। उसी दिन कोलकाता के लिए यहां से नई ट्रेन का संचालन भी किया जाएगा। करीब चार दशक बाद जिले में किसी प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। ऐसे में जिले के लोगों को प्रधानमंत्री से कुछ और सौगात मिलने की उम्मीद है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी तैयारी में जोरशोर से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed