फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cbse result in ghazipur

रिजल्ट के बाद बेटे-बेटियों की मेधा पर मां-बाप ने खुशी लुटाई

Wed, 15 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
cbse result in ghazipur
सनबीम स्कूल महराजगंज में टापर छात्रों को सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की दसवीं कक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। घोषित परिणाम के अनुसार शहर के शाहफैज पब्लिक स्कूल की संजना सिंह 98.4 फीसदी अंक पाकर श्रेष्ठता सूची में बाजी मारने का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा सनबीम स्कूल के अवनीश श्रीवास्तव 97.6, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अभिनव पांडेय 97, सन फ्लावर कांवेंट स्कूल की शिवानी चौरसिया 97 तथा सन शाइन पब्लिक स्कूल के चंदन यादव को 96.8 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं में मेधा का परचम लहराने वाले छात्रों के घर बुधवार को दिन भर जश्न का माहौल रहा। अपने बच्चे की सफलता की जानकारी पाते ही परिजन खुशी से झूम उठे। गदगद परिजनों ने मेधावियों को गले लगाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रसन्नता का इजहार किया गया। होनहारों को बधाई देने घर आने वाले लोगों का परिजनों की ओर से मुंह मीठा कराया गया। शुभकामना देने का सिलसिला दिन भर बना रहा। किसी ने घर जाकर तो किसी ने मोबाइल पर संदेश के माध्यम से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं की धड़कनें बढ़ती-घटती रहीं। रिजल्ट आने की घोषणा के बाद छात्रों से पहले उनके अभिभावक नेट खोलकर बैठ गए लेकिन नेट भी काफी देर तक छकाता रहा। इसके बाद रिजल्ट सामने आया। बच्चों के विद्यालय में टाप करने तथा बेहतर नंबर पाने पर माता-पिता खुशी से झूम उठे। यह खुशी उन हर घरों में अधिक देखने को मिली, जहां छात्रों की वजह से उनके मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा उठा। हालांकि कम नंबर पाने वाले छात्रों में मायूसी जरूर देखी गई लेकिन उन्हें भी अभिभावक समझाने-बुझाने में जुटे रहे और आगे और बेहतर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed