फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   caunciling

650 पुरुष अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
caunciling
नगर के छावनी लाइन स्थित निजी आईटीआई परिवार में बुधवार को सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग करते बेसिक ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 69 हजार रिक्त पदों के सापेक्ष प्रथम चरण में 1024 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए दो दिवसीय काउंसिलिंग बुधवार से बालेश्वर आईटीआई छावनी लाइन में शुरू हुई। पहले दिन कुल 650 पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। जबकि कुल 736 पुरुष अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। महिलाओं की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को होगी। इसमें 288 महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। इसके अलावा जो पुरुष अभ्यर्थी किसी कारणवश बुधवार को काउंसिलिंग नहीं करा सके उनकी काउंसिलिंग आज महिलाओं के साथ होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए कुल दस काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी को लगाया गया है। इसके अलावा विभागीय कर्मचारी भी सहयोग में लगे रहे। जिन खंड शिक्षा अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया था उसमें महेंद्रप्रताप, सुदामा, उदयराज मौर्य, अविनाश राय, धनपति यादव, मनोज शर्मा, जयराम पाल, राजेश कुमार सिंह, सुनील सिंह, अखिलेश झा, प्रभाकर यादव, राघवेंद्र सिंह, अशोक कुमार के अलावा कार्यालय सहायक प्रदीप कुशवाहा, हरिशंकर जायसवालथ और हनुमान यादव शामिल रहे। नियुुक्ति पत्र शुुुक्रवार को पांच स्थानों से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed