फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cattle smuggler shot in the leg during an encounter; two accomplices fled; 17 live and 13 dead animals found in the truck.

Ghazipur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दो साथी भागे, ट्रक से 17 जीवित व 13 मृत पशु मिले

Mon, 20 Jul 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler shot in the leg during an encounter; two accomplices fled; 17 live and 13 dead animals found in the truck.
पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर। संंवाद
मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर रविवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी जावेद आलम के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग गए। ट्रक से 17 जीवित और 13 मृत पशु बरामद किए गए हैं। घायल तस्कर को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को पशुओं से भरे एक ट्रक के गुजरने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने रायपुर-बाघपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर घेराबंदी की। पुलिस को देख ट्रक सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आजमगढ़ के थाना सरायमीर के पारा गांव निवासी जावेद आलम के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी भाग हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि ट्रक में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद पशुओं को कासिमाबाद क्षेत्र के बड़ौरा स्थित गोशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मामले में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed