{"_id":"68545e7c899cf7ec1c06ca37","slug":"catch-stray-animals-by-running-a-special-campaign-dm-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-134527-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान चलाकर पकड़ें छुट्टा पशु : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान चलाकर पकड़ें छुट्टा पशु : डीएम
विज्ञापन
नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थलों पर छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। लोगों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने फरमान जारी किया है। विशेष अभियान चलाकर नगरीय निकायों में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ने को कहा है।
जनपद में कुल 8 नगरीय निकाय है। इनमें तीन नगर पालिका व पांच नगर पंचायतें हैं। गाजीपुर, मुहम्मदाबाद व जमानिया नगर पालिका क्षेत्र है। वहीं सैदपुर, जंगीपुर, दिलदारनगर, सादात व बहादुररगंज नगर पंचायत है। नगर पालिका क्षेत्रों से लेकर नगर पंचायतों में छुट्टा पशु घूमते हुए दिख जाते हैं। छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन हादसे होते हैं।
लोगों की शिकायत पर डीएम अविनाश कुमार ने नगर निकायों और पशु पालन विभाग को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा कि विशेष अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाएं। पशु पालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गौतम ने बताया कि नगरीय निकायों में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के लिए डीएम कार्यालय से पत्र मिला है। बताया कि नगरीय निकायों में घूमने वाले छुट्टा पशुओं की संख्या 100 से अधिक हैं।