{"_id":"653d549b97ab7d5ffd093a6e","slug":"case-registered-against-two-on-the-complaint-of-kotedar-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-5668-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बहादुरगंज नपा की पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बहादुरगंज नपा की पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार
विज्ञापन
कासिमाबाद/ बहादुरगंज। फर्जी अंक पत्र के सहारे मदरसा में सहायक अध्यापिका (तहतानिया- प्राथमिक) के पद पर तैनात बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन को कासिमाबाद पुलिस ने शनिवार को दक्षिण टोला स्थित आवास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया। मामले में शुक्रवार की देर रात जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था।नगर पालिका बहादुरगंज की पूर्व अध्यक्ष वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रेयाज अंसारी की पत्नी है। नगर पंचायत निवासी फैजान खान ने शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि निकहत की नियुक्ति सहायक अध्यापिका के पद पर वर्ष 20 दिसंबर 2005 को तत्कालीन प्रबंधक नजीर अहमद द्वारा किया गया। निकहत परवीन ने 27 दिसंबर 2005 को पदभार ग्रहण किया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2005 में इंटरमीडिएट उर्दू के अंक पत्र में पूर्णांक 500 में 260 अंक प्राप्त किया था। इसका प्रतिशत 52 प्रतिशत होता है, जो की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 55 प्रतिशत से कम है। जबकि निकहत परवीन द्वारा नियुक्ति के समय जो अंक पत्र संलग्न किया गया, उसमें पूर्णांक 500 में से प्राप्तांक 278 दिखाया गया है। इसका प्रतिशत 55.6 प्रतिशत है। तत्कालीन प्रबंधक द्वारा अंक पत्र का सत्यापन किए बिना पत्रावली से संबंधित प्रपत्रों को प्रमाणित करते हुए उच्चाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रियंका अवस्थी द्वारा जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि इनका अंक पत्र नियुक्ति के समय लगाए गए अंक पत्र से भिन्न है। रजिस्ट्रार द्वारा जिला अल्पसंख्यक अधिकारी गाजीपुर को पत्र लिखकर संपूर्ण मामले से अवगत कराते हुए सहायक अध्यापिका निकहत परवीन के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने 27 सितंबर को पत्र लिखकर प्रबंधक मदरसा मदरसतुल मसाकीन को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने शुक्रवार की देर रात निकहत परवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दूसरे पुलिस सुबह ही बहादुरगंज नपा के वर्तमान अध्यक्ष रेयाज अंसारी के दक्षिण टोला आवास पर पहुंची और उनकी पत्नी आरोपी निकहत परवीन को गिरफ्तार कर ली। इसके बाद पुलिस आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से निकहत परवीन और रेयाज अंसारी के समर्थकों में भारी निराशा देखी गई। गिरफ्तारी के समय क्षेत्राधिकारी बलराम के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस, बिरनो और जिला महिला थाना प्रभारी शशि सिंह भी मौजूद रही।
0000000
इनसेट
मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मांग रही थी पूर्व अध्यक्ष
कासिमाबाद। पुलिस जब कोतवाली से आरोपी निकहत परवीन को न्यायालय में पेश करने के वाहन से ले जाने लगी तो वह वाहन में बैठ नहीं रही थी। पुलिस से ननद अमिला खातून पूछ रही थीं कि आप इन्हें कहां ले जा रहे हैं। वहीं आरोपी निकहत परवीन कह रही थी कि अगर कोई मुकदमा दर्ज है तो दिखाइए। इसके बाद पुलिस ने बताया कि आपको न्यायालय में पेश किया जाएगा। फर्जी अंक पत्र लगाकर आप नौकरी कर रही थीं। इसी मामले में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। वाहन में बैठते मीडिया कर्मियों की काफी भीड़ लग गई थी। यह देख वह घबरा गई और बार-बार पुलिस से कहते सुनी गई कि आप अच्छा करा रहे हैं। देखिए ये लोग क्या कर रहे हैं। किसी के इज्जत से खिलवाड़ नहीं किया जाता है। पुलिस सभी बातों को अनसुना करते हुए निकहत परवीन को वाहन में बैठा लिया और उनकी ननद अकीला खातून को साथ घर जाने को कहा। इस पर भी अकीला खातून ने काफी हो हल्ला मचाया।
000000000
इनसेट
तत्कालीन प्रबंधक और चयन समिति के सदस्य भी हैं आरोपी
कासिमाबाद। पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन के साथ तत्कालीन प्रबंधक मदरसा मदरसतुल मसाकीन नजीर अहमद साथ में आरोपी बनाए गए हैं। इसके साथ ही चयन समिति में मौजूद सदस्यों को भी इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। इसमें चयन समिति का सदस्यों का नाम वैसे नहीं है। चर्चा है कि गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन के पति और वर्तमान अध्यक्ष रेयाज अंसारी को भी पुलिस 120 बी के तहत आरोपी बना सकती है। इसके पीछे जानकारों का तर्क है कि निकहत परवीन को शिक्षक बनाने के साथ सारी भूमिका रेयाज अंसारी के द्वारा ही निभाई गई है, इसलिए वह बच नहीं सकते हैं। मालूम हो कि रेयाज अंसारी का बहादुरगंज कस्बे में काफी रसूक है। यही कारण है कि वह लगातार चौथी बार नगर पंचायत के अध्यक्ष बने हैं। वह अंसारी बंधुओं के काफी करीबी माने जाते हैं।
000000000
इनसेट
पुत्र के शादी की तैयारी हो गई फीकी
कासिमाबाद। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निकहत परवीन की गिरफ्तारी से उनके बेटे की शादी की तैयारी अब काफी फीकी होती दिख रही है। उनके बड़े पुत्र आसिम रेयाज की शादी तीन नवंबर को होनी है। घर के साथ समर्थक अभी से इस शादी की तैयारी में जी जान से लगे हुए हैं। शादी से पहले दो नवंबर को प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है। हजारों लोगों को शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र दिए गए हैं। समर्थक इस गिरफ्तारी से काफी मायूस है।