{"_id":"66e344ec1c55ad271f059bd4","slug":"case-registered-against-girl-students-for-obscene-behavior-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-120366-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छात्राओं से अश्लील हरकत पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छात्राओं से अश्लील हरकत पर केस दर्ज
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्यालय में घुसकर छात्राओं से अश्लील हरकत करने और शिक्षकों को धमकाने पर एक पूर्व छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रधानाचार्य की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।
एमएच इंटर काॅलेज के प्राधानाचार्य मु. खालिद अमीर ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि विद्यालय से कक्षा 12 उत्तीर्ण कर चुका छात्र साहिल खान निवासी कपूरपूर स्थानांतरण प्रमाणपत्र लेने के बहाने 10 सितंबर को कॉलेज आया। विद्यालय के कर्मचारियों से छिपकर उन कक्षाओं में घुस गया जहां छात्राएं पढ़ती हैं।
आरोप है कि कुछ छात्राओं के साथ अश्लील एवं अभद्र व्यवहार किया। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से पता चला कि वो अक्सर किसी न किसी बहाने कॉलेज आता रहता है और छात्राओं से अभद्र व्यवहार करता है। आरोप है कि शिक्षकों के विरोध करने पर धमकी भी देता रहा है। शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
नाबालिग को लेकर शिक्षक फरार, केस दर्ज
गाजीपुर। कोचिंग में पढ़ने आने वाली नाबालिग छात्रा को प्यार का झांसे में फंसाकर एक शिक्षक फरार हो गया। किशोरी की मां ने भांवरकोल थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी एक प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर भी तैनात है।
पीड़िता का मां के तहरीर के मुताबिक सजना लोहरपुर निवासी अवधेश यादव पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। वो कोचिंग भी पढ़ाते हैं, जहां उसकी कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी भी पढ़ने जाती थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान अवधेश उसकी बेटी को प्यार के झांसे में फंसा लिए। बृहस्पतिवार की रात तीन बजे उसकी बेटी को घर से भगाकर ले गए। घटना की जानकारी होेने पर किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भांवरकोल विवेक तिवारी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पेशे से शिक्षक है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी और किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।