फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case of fraud registered against 7 including the then sub-registrar and accountant

Ghazipur News: तत्कालीन सब रजिस्ट्रार, लेखपाल समेत 7 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud registered against 7 including the then sub-registrar and accountant
खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी युवक के प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्कालीन सब रजिस्ट्रार, लेखपाल समेत सात के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शिकायत में आरोपी पर उसकी बहन के निधन के बाद फर्जी तरीके से जमीन पर अपना नाम चढ़वाकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी राम बचन ने न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि उसके भाई श्याम कुमार कि मृत्यु 16 नवंबर 2014 में हो गई। उसी के ठीक नौ दिन बाद भाई की पत्नी उर्मिला देवी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि मृतक श्यामलाल की साली यानी उर्मिला देवी की बहन शकुंतला देवी ने धोखाधड़ी करते हुए राजस्व निरीक्षक से मिली भगत मृतक श्यामलाल की पत्नी बनकर सारी संपत्ति राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करवा ली।
इस बात की जानकारी जब मृतक के दूसरे भाई राम जतन को हुई तो उन्होंने तत्काल राजस्व अभिलेखों से फर्जी नाम कटवाने के लिए नायब तहसीलदार कस्बा के यहां वाद दाखिल किया।
न्यायालय द्वारा 15 मार्च 2019 को शकुंतला का नाम गलत तरीके एवं विधि के खिलाफ पाते हुए 17 दिसंबर 2018 को उस भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी। यह वाद आज भी न्यायालय नायब तहसीलदार कस्बा में विचाराधीन है। इस स्थगन आदेश की प्रति 19 अप्रैल 2019 को डाक द्वारा सब रजिस्ट्रार एवं हल्का लेखपाल को भेज दिया गया था।
इस भूमि को 18 नवंबर 2023 को खुटहन के रसूलपुर निवासी शकुंतला देवी ने जितेंद्र कुमार निवासी दरना, रजनीकांत, संतराम निवासी गवाहन नगवा, विजय कुमार यादव निवासी भगमलपुर के सहयोग से फर्जी दस्तावेज बनाकर तहसील में रजिस्ट्री करने पहुंची।
जब पीड़ित के भाई राम जतन को जानकारी हुई तो वह सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर फर्जी रजिस्ट्री को रोकने का प्रयास किए। जहां सब रजिस्ट्रार, राजस्व निरीक्षक व अन्य लोगों ने पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए भगा दिया और जमीन बेच दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम व डीएम से की, जहां सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में तहसील में तैनात तत्कालीन सब रजिस्ट्रार, तत्कालीन लेखपाल, रसूलपुर निवासी शकुंतला देवी व दरना निवासी जितेन्द्र कुमार, नगवां निवासी रजनीकांत प्रजापति, भगमलपुर निवासी विजय कुमार, शाहगंज निवासी वसीका नवीस राजेश कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी कोतवाली प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed