फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed for stabbing wife and innocent

पत्नी व मासूम को चाकू मारने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed for stabbing wife and innocent
दुल्लहपुर। बाजार स्थित एसबीआई शाखा के पास तीन दिन पूर्व पत्नी को उसके मायके से दवा कराने के बहाने बुलाकर घर लाने के बाद पति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। घटना के बाद महिला के रोने- चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे आसस-पास के लोगों ने दोनों का उपचार कराकर उसके घर भेज दिया। घायल महिला के पास मोबाइल न होने के कारण घर पहुंचकर उसने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार की देर शाम पीड़िता के पिता ने थाने पर घटना की तहरीर भी दी। पुलिस इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता प्रियंका मौर्या ने बताया कि दुल्हपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव में उसका मायका है। उसकी शादी मऊ जिले के घोसी कोतवाली के तिलई बुजुर्ग में शादी हुई है। पति और ससुरालीजन दहेज के लिए आए दिन मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं। बड़ी पुत्री की तबीयत खराब होने पर पति को सूचना दी। इलाज कराने के बहाने पति ने आने की बात कह कर पत्नी को घर से कुछ दूर चवरी गांव के पास बृहस्पतिवार को बुलाया था। वहां से बाइक पर बैठाकर पिपरीडीह बनदेवी ले गया। रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। फिर लौटकर नायकडीह जलालाबाद होते हुए दुल्लहपुर स्थित एसबीआई शाखा के पास बाइक से उतार कर पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से पांच बार प्रहार करने के साथ मासूम पुत्री को घायल कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed