{"_id":"66f9b8c2bca2f0267e082b68","slug":"case-filed-against-sp-mp-afzal-ansari-for-his-statement-regarding-ganja-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-121178-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गांजे को लेकर दिए बयान पर सपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गांजे को लेकर दिए बयान पर सपा सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गाजीपुर। गांजे पर दिए बयान को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी पर शनिवार रात शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई चौकी प्रभारी गोराबाजार राज कुमार शुक्ल की तहरीर पर हुई है। सांसद ने 27 सितंबर को पत्रकार भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि गांजे को कानून का दर्जा देकर वैध कर दो, लेकिन कानून का इतना बड़ा मखौल क्यों उड़ाते हो? सांसद के इस बयान पर साधू-संतों और हिंदू समाज के लोगों ने आक्रोश जताया है।
सांसद ने कहा था कि लाखों करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। पूरी महफिल लगाकर गांजा पीते हैं। बड़े-बड़े धार्मिक आयोजनों में लोग गांजा पीते हैं। उसे भगवान का प्रसाद और बूटी कहकर पीते हैं। भगवान का प्रसाद और बूटी है तो अवैध क्यों है भाई? यह दोहरी नीति क्यों? अगर वह भगवान का प्रसाद है और भगवान की बूटी है तो उसे कानून में मान्यता दो। कानून में अवैध और पीने के लिए छूट। हम तो कह रहे हैं लुका के क्यों पी रहे हैं? सांसद ने दावा किया था कि कौनौ मठ में चला हमरे सथवा, हम दिखा देई।
साधु, संत, महात्मा समाज के लोग शौक से पीते हैं गांजाः सांसद
सांसद ने कहा था कि यह ऐसी अवैध चीज है, अभी कुंभ लगने जा रहा है। एक मालगाड़ी गांजा वहां चली गई तो वह भी खत्म हो जाएगी। बहुत सारे साधु, संत, महात्मा समाज के लोग गांजा को बड़ा शौक से पीते हैं, वे कहते हैं कि पीने से भूख भी लगती है। स्वास्थ्य के लिए भी पीते हैं। सांसद के इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर साधू-संत समाज व अन्य लोग सोशल मीडिया पर अपनी रोष प्रकट कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी के बयान से हिंदू समाज के लोग आहत थे। लोगों में आक्रोश तो देखते हुए चौकी इंचार्ज ने शहर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एसपी सिटी