फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case filed against six including block chief

ब्लाक प्रमुख सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six including block chief
मुहम्मदाबाद। परसा गोलीकांड में घायल हमलावर सुधांशु राय की मां ने बृहस्पतिवार को ब्लाक प्रमुख सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बीते तीन अगस्त की शाम परसा गांव में दो बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल पासी को गोली मार घायल कर दिया था। इस दौरान लोगों ने एक हमलावर को धुना दिया था। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायल हमलावर सुधांशु की मां अनीता ने मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा छोटा पुत्र सुधांसु राय तीन अगस्त की शाम साढ़े बजे खेत का पेशगी मांगने गोपाल पासी के दरवाजे पर गया था। गोपाल पासी ने पेशगी देने से मना कर दिया तथा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही राजेश पासी, बब्बन पासी, सोनू पासी, सुरेश पासी, गोपाल पासी और ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव पुत्र को लाठी डंडा और ईंट पत्थर से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व में घायल प्रधान प्रतिनिधि गोपाल पासी की पत्नी पुष्पारानी ने पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को चुनावी रंजिश मानकर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

.ग्राम प्रधानों ने सीओ को सौंपा पत्रक
मुहम्मदाबाद।ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी को पत्रक देकर परसा मामले में ब्लाक प्रमुख को नामजद किए जाने को राजनीति उत्पीड़न बताया। साथ ही ब्लाक प्रमुख का नामहटाने की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि ब्लाक प्रमुख का इस घटना से कुछ भी लेना देना नहीं है और न ही वे घटना के समय वहां मौजूद थे।पत्रक देने वालों में मुख्य रुप बृजलाल यादव, बिहारी यादव, शशिकांत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed