{"_id":"687fdd42b65f87ea67085dc4","slug":"case-filed-against-assam-road-carrier-limited-in-case-of-stamp-theft-ghazipur-news-c-313-svns1023-136353-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्टांप चोरी के मामले में आसमी रोड कैरियर लिमिटेड के खिलाफ वाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्टांप चोरी के मामले में आसमी रोड कैरियर लिमिटेड के खिलाफ वाद दर्ज
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन सड़क पर स्थित मीरजापुर (क्यामपुर) टोल प्लाजा पर इस वसूली करने वाली आसमी रोड कैरियर लिमिटेड के खिलाफ उप निबंधन विभाग ने वाद दर्ज कर दिया है। इसने एनएचएआई से 100-100 रुपये के स्टांप लगाकर अनुबंध किया है।
वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन सड़क पर मीरजापुर (क्यामपुर) में टोल प्लाजा का संचालन एनएचएआई की ओर से किया जा रहा है। टोल वसूलने के लिए समय-समय पर संस्थाओं से एग्रीमेंट किया जाता है। अमर उजाला ने इस मसले को प्रमुखता से उठाते हुए स्टांप चोरी की आशंका जाहिर की थी, जिसकी अब पुष्टि हो गई है।
एनएचएआई की ओर से उप निबंधन विभाग को उपलब्ध कराए गए अनुबंध पत्र की जांच में बड़ी स्टांप ड्यूटी चोरी पकड़ी गई है। आसमी रोड कैरियर लिमिटेड का एग्रीमेंट 19 दिसंबर 2023 में हुआ, जो 19 मार्च 2024 तक किया। इस अवधि में टोल वसूली करने वाली संस्था को रोजाना एग्रीमेंट के मुताबिक 11 लाख 66 हजार 824 रुपये देना था। यह एग्रीमेंट केवल सौ रुपये स्टांप ड्यूटी लगाकर कर कर दिया गया।
विज्ञापन
जबकि इसमें दो प्रतिशत की स्टांप ड्यूटी लगनी चाहिए थी। इसी तरह इसी संस्था के साथ फिर से टोल वसूलने अनुबंध 19 अप्रैल 2025 से लेकर 19 अप्रैल 2026 हुआ। इस अवधि में कुल 51 करोड़ 41 लाख 36 हजार 150 रुपये एनएचएआई देना था।
यह एग्रीमेंट भी महज सौ रुपये के स्टांप पेपर पर हुआ। एआईजी स्टांप प्रेम प्रकाश के मुताबिक अब तब मिले अनुबंध पत्र के आधार पर आसमी रोड कैरियर लिमिटेड के खिलाफ स्टांप ड्यूटी कमी पकड़े जाने पर वाद दर्ज किया गया है।
एनएचएआई से एक साल के एग्रीमेंट में एक करोड़ दो लाख 78 हजार 640 रुपये की स्टांप ड्यूटी कमी मिली है, जबकि दूसरी बार किए गए अनुबंध में 21 लाख 23 हजार 540 रुपये की स्टांप ड्यूटी की कमी मिली है, जिसके आधार पर संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की गई है।