फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case against the young man who made indecent remarks on DM

Ghazipur News: डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा

Fri, 07 Jun 2024 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Case against the young man who made indecent remarks on DM
डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी को जीत का प्रमाणपत्र देने की फोटो पर अभद्र भाषा लिखकर आरोपी युवक ने फेसबुक पर पोस्ट करके वायरल कर दिया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सकते में आ गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जांच में आरोपी का नाम पता जानकारी होने के बाद पुलिस ने पंडिता गांव निवासी विनय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ उसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि डीएम के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी विनय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed