फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   case against four including brother-in-law and sister-in-law

Ghazipur News: जेठ-जठानी सहित चार के खिलाफ मुकदमा

Sun, 13 Jul 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
case against four including brother-in-law and sister-in-law
नंदगंज। इमिलिया गांव निवासी महिला अंगीरा देवी की तहरीर पर पुलिस ने जेठ-जेठानी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने गत नौ जुलाई को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पति विजय अक्सर बीमार रहते हैं। पति चार भाइयों सदानंद, महानंद, नंदे, रमाकांत में से सदानंद, महानंद और नंदे हमेशा सहयोग करते हैं। जबकि जेठ रमाकांत और उनका परिवार उनके हिस्से की जमीन हड़पना चाहता है। आए दिन मारते-पीटते हैं। जेठ का लड़का सोनू मनबढ़ किस्म का है। आरोप लगाया कि चोरी, छिनैती और डकैती उसका प्रतिदिन का काम है। जब भी घर आता है तो तमंचा और बंदूक दिखाकर डराता है। मेरे पति अक्सर बीमार रहते हैं।
विज्ञापन

इस वजह से मायके वाले मदद करने के लिए आते हैं। गत सात जुलाई को पीड़िता के पिता घर आए तो जेठ रमाकांत, उसकी पत्नी सीमा, बेटा सोनू और बेटी ज्योति ने गाली देते हुए मारपीट की। सोनू ने घर से बंदूक निकालकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। नंदगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीड़िता की तहरीर पर जेठ-जेठानी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed