फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Case against five accused on court order

Ghazipur News: कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों पर केस

Fri, 11 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case against five accused on court order
जमानिया। कोतवाली पुलिस ने छह माह पूर्व देवा बैरनपुर गांव में भूमि विवाद में एक ही परिवार पर हुए हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बुधवार को पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

देवा बैरनपुर गांव निवासी सलाम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार ने भूमि संबंधी रंजिश में उनके परिवार पर हमला किया था। जबकि विवादित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके विपक्षी कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

बीते 31 अक्तूबर को इसी रंजिश के चलते पट्टीदार की पत्नी गाली देेने लगी। मना करने पर विपक्षियों ने सलाम सिंह की पत्नी शीला देवी के साथ मारपीट की। शीला देवी जान बचाने के लिए घर में भागी तो आरोपी घर में घुसकर उसे पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीचबचाव करने आए पीड़ित सलाम सिंह यादव और उनकी पुत्री अन्नू यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जानकी यादव ने पीड़ित की पत्नी के हाथ में दांत से काट लिया था। मारपीट में अन्नू यादव बेहोश हो गईं और उनके कान से खून बहने लगा। शोरगुल सुनकर गांव के लोगों ने पहुंचकर बीचबचाव किया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पीड़ित के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। विपक्षी ने भी एक मुकदमा पीड़ित पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया। सलाम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हार कर सलाम सिंह यादव ने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed