{"_id":"612d24c23d788a28256fca8e","slug":"carpenter-suicide-hanged-himself-in-family-problems-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घरेलू कलह से परेशान बढ़ई ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटक दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घरेलू कलह से परेशान बढ़ई ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर लटक दी जान
Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:13 AM IST
सार
पड़ोसियों के अनुसार शराब पीने की लत के चलते कुछ माह पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। तभी से शख्स अवसाद में रहने लगा था
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा में सोमवार सुबह बढ़ई ने फंदे पर लटककर जान दे दी। कमरे के अंदर फंदे से लटके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार घरेलू कलह से अवसाद में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
संतान दिलीप बिंद(35) बढ़ई का काम करता था। वह अपनी मां और पत्नी के साथ रहता था। पड़ोसियों के अनुसार शराब पीने की लत के चलते कुछ माह पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। तभी से दिलीप अवसाद में रहने लगा था। घटना से पूर्व युवक ने मकान के भूतल स्थित कमरे में अंदर से ताला लगाकर खुद को बंद कर लिया।
विज्ञापन
चादर का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी के लटक गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मां काफी परेशान हुई और पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने ऊपर मंजिल के सहारे कमरे में प्रवेश किया। इस दौरान दरवाजा खोलकर कमरे से शव को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन