फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Car falls into canal, woman dies, three injured

Ghazipur News: कार नहर में गिरी, महिला की मौत, तीन घायल

Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car falls into canal, woman dies, three injured
जमानिया। नई बाजार मोड़ के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दिलदारनगर थानाक्षेत्र के बहुअरा निवासी इमरान (40) परिवार के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। कार में उनके साथ अकालिक खान (35), नाजरीन बेगम (38) और अफसरी बेगम (65) भी सवार थीं। नई बाजार मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया के बगल से नहर में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में अफसरी बेगम और नाजरीन बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को दिलदारनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अफसरी बेगम की मौत हो गई, जबकि नाजरीन का पैर टूटने के कारण इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजन अस्पताल से शव घर लेकर चले गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कार बहुअरा से प्रयागराज जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। तीन लोग घायल हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed