फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Captivated the audience watching the tableau

झांकी देख मोहित हुए दर्शक

Sat, 15 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Captivated the audience watching the tableau
झांकी देख मोहित हुए दर्शक
अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की तरफ से शुक्रवार की रात शहर के कलेक्टर घाट पर गंगा पूजन एवं दशावतार की झांकी निकाली गई। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और जय श्रीराम के उद्घोष करने लगे।
विज्ञापन

 श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद महाराज विभीषण को  लंका का राज-पाठ देकर पुष्पक विमान से लंकापति महाराज विभीषण, सुग्रीव अंगद एवं  हनुमान के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान करते है। अयोध्या आकर नगरवासियों और माता सीता के साथ गंगा घाट पर पहुंचते है। माता सीता पतित पावनी मां गंगा का विधि-विधान  पूजन-अर्चन करती हैं। पूजन के बाद श्रीराम  अपने भक्तों को दशावतार के  विष्णु, राम, कृष्ण, कच्छ, मच्छ, बामन, नृसिंह,  वाराह परशुराम, बलि भृगु सहित दश  रूपों में अपना अवतार दिखाते हैं।
विज्ञापन


जब-जब धर्म की हानि हुई और असुरों का अत्याचार बढ़ता जाता है, भगवान अवतार लेकर लोगों का उद्धार करते हैं। इस दृश्य को देखकर सैकड़ों की संख्या में नर-नारियां जय श्रीराम का जयघोष करने लगी। इसके  पश्चात रामलीला मंडली एवं चित्रकूट से आये कलाकारों ने भक्तिमय संगीत एवं नृत्य  का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, उपमंत्री लवकुमार  त्रिवेदी, प्रबंधक जैमिनी दत्त त्रिवेदी, सहायक प्रबंधक शिवपूजन तिवारी,  योगेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल, केबी त्रिवेदी, असित सेठ आदि का सहयोग रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed