{"_id":"69a9d422194976f2ef00ea78","slug":"capacity-of-50-transformers-will-be-increased-by-rs-136-crore-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-148288-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1.36 करोड़ से 50 ट्रांसफाॅर्मरों की होगी क्षमता वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1.36 करोड़ से 50 ट्रांसफाॅर्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रचंड गर्मी को लेकर बिजली निगम एक्शन मोड में है। गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके। इसके लिए बिजली निगम की ओर से 50 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य पर 1.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 46 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बिजली निगम की ओर से 2025 में भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू कर दिया गया है।
प्रचंड गर्मी शुरू होने में अब गिने-चुने दिन शेष रह गए हैं। मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए लोग अभी से पंखा चलाना शुरू कर दिए हैं। बिजली निगम के अभियंताओं का कहना है कि इस महीने के अंत तक बिजली की खपत बढ़ जाएगी। ऐसे में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि जरूरी है। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि होने से लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग आदि की समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात मिल जाएगी। जिन ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड अधिक हैं, उन्हीं 50 ट्रांसफाॅर्मरों को चिह्नित किया गया है।
कुछ ऐसे होगी क्षमता वृद्धि
गाजीपुर। 100 केवीए के 24 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि करके 250 केवीए की जाएगी। 63 केवीए के 19 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि 100 केवीए तक होगी। 25 केवीए के 15 ट्रांसफाॅर्मरों को 63 केवीए तक किया जाएगा। 10 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि 25 केवीए तक किया जाएगा। बिजली निगम का दावा है कि ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य 15 मार्च तक हो जाएगा।
विज्ञापन
50 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है। यह कार्य 15 मार्च तक पूरा हो जाएगा। ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा होने से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी। - गोपाल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर