फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Canteen and government PCO started in the district jail, prisoners will be able to talk only on verified numbers

Ghazipur News: जिला जेल में कैंटीन और सरकारी पीसीओ शुरू, सत्यापित नंबरों पर ही बंदी-कैदी कर सकेंगे बात

Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Canteen and government PCO started in the district jail, prisoners will be able to talk only on verified numbers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। जिला जेल में बंदिया और कैदियों को दी जाने वाली सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा बदल गई है। जेल में मनमाने तरीके फोन बूथ और कैंटीन संचालन के मामले में कार्रवाई के बाद से बंद सरकारी पीसीओ और कैंटीन को चालू कर दिया गया है। अब सत्यापित मोबाइल नंबरों पर ही बंदी-कैदी को जेल मैनुअल के हिसाब से बात करने की सुविधा मिलेगी। मऊ के साथ गाजीपुर जिला जेल का चार्ज देख रहे जेल अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला ने लगातार दूसरे दिन जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन और सरकारी पीसीओ को जेल मैनुअल के हिसाब से चालू करवाया। कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से बंदी-कैदी के पंजीकृत दो नंबर पर ही सरकारी पीसीओ से कॉल करने की सुविधा दी जाए। बताया कि जेल के सभी बंदी-कैदी के आने के दौरान हलफनामा पर दिए गए दो मोबाइल नंबरों का फिर से पुलिस से वेरीफिकेशन कराया जा रहा है। जिनका वेरीफिकेशन हो गया है उन्हें सरकारी पीसीओ से जेल मैनुअल के हिसाब से बात करने की सुविधा दी जा रही है। वहीं, जेल में पीएसी, पुलिस और जेल पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना सघन चेकिंग के किसी को आगे नहीं जाने दिया जाए। यदि कहीं से कोई गड़बड़ी मिलती है तो उनके खिलाफ संबंधित को पत्र लिखा जाएगा। इससे जेल के गेट पर ही सघन तलाशी तेज कर दी गई है। जेल अधिकारियों ने रसाई की भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। वहीं, लखनऊ जिला जेल से आए जेलर सुनील दत्त मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed