फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Candidates struggled with the general studies questions

Ghazipur News: सामान्य अध्ययन के सवालों में उलझे परीक्षार्थी

Sat, 17 Jan 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Candidates struggled with the general studies questions
शहर के मुहआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से टीजीटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी
गाजीपुर। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की परीक्षा (प्रा.) शनिवार को सकुशल संपन्न हो गई। दो पाली में हुई इस परीक्षा में पहली में 1331 और दूसरी में 857 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को विषय के प्रश्नों में कम, लेकिन सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में अधिक उलझन हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों के चेहरों पर मायूसी थी तो कुछ खिले थे।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। निश्चित समय पर सघन जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा 9 से 11 बजे तक आयोजित थी इसमें पंजीकृत 3648 में 2317 उपस्थित तथा 1331 ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह 3 से 5 बजे तक हुई दूसरी पाली में पंजीकृत 2691 में 1834 ने परीक्षा दी जबकि 857 अनुपस्थित थे। इसके लिए आठ केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

इसको नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 2 जोनल मजिस्ट्रेट, 8 सेक्टर-8 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। सहायक अध्यापक परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों ने उलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने कहा कि विषय के सवालों से ज्यादा उलझाऊं सामान्य अध्ययन के सवाल थे। राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र पर परीक्षा देने आए आजमगढ़ के शाहगंज निवासी इरतेजा निशात का कहना था कि विषय के प्रश्नों में कम, लेकिन सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में अधिक उलझन हुई। गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले विनोद सिंह ने कहा कि सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न औसत थे, लेकिन कई अन्य प्रश्नों ने काफी परेशान किया।
कुशीनगर के दिव्यप्रकाश तिवारी का कहना था कि कुछ सवाल ऐसे आए जो आसानी से हल हो गए लेकिन जीएस के कई सवाल कठिन थे। आजमगढ़ के मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जो पढ़ा था उनसे जुड़े हुए प्रश्न कम थे। सामान्य ज्ञान के प्रश्न कुछ कठिन थे वहीं विषयों से संबंधित प्रश्न औसतन ठीक थे। कई अन्य परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बार का पेपर अधिक परेशानी भरा था। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए कुछ अभ्यर्थियों के चेहरों पर मायूसी थी तो कुछ खिले थे।

0000



इनसेट
केंद्रों के पास रही चहल-पहल
गाजीपुर। सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा शनिवार को दो सत्रों में कराई गई। इसको लेकर आसपास के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे। कई महिला अभ्यर्थी परिजनों संग आई थी। इसके चलते केंद्रों के आसपास चहल-पहल रही। दो और चार पहिया वाहनों से शहर के केंद्रों पर पहुंचे इन अभ्यर्थियों के परीक्षा संपन्न होने के बाद वापस लौटने के दौरान शहर में आवागमन में कुछ देर के लिए अवरोध उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed