फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Candidates can apply online for any permission

प्रत्याशी किसी भी अनुमति के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Candidates can apply online for any permission
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव के संबंध में राइफल क्लब के सभागार में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने सुविधा एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्याशी किसी भी तरह की अनुमति के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शनिवार को हुई बैठक में सहायक मतदेय स्थल के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विधानसभावार कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने विधानसभा की शिकायत दर्ज या अन्य कोई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विधानसभा 373-जखनिया (अजा) का कंट्रोल रूम नंबर-05495-235636 एवं मोबाइल नंबर-9670525369, 374-सैदपुर (अजा) का कंट्रोल रूम नंबर-05495-222050 एवं मोबाइल नंबर-9621503139 है। इसी तरह 375-गाजीपुर का कंट्रोल रूम नंबर-0548-2221334 एवं मोबाइल नंबर-7307389011, 376-जंगीपुर का कंट्रोल रूम नंबर-0548-2220325 एवं मोबाइल नंबर-7860230552, 377-जहूराबाद का कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर-9454417097, 378-मुहम्मदाबाद का कंट्रोल रूम नंबर-05493-242006 एवं मोबाइल नंबर- 9219340715 एवं 379-जमानिया विधानसभा का कंट्रोल रूम नंबर-05497-252261 एवं मोबाइल नंबर 9454417101 पर अपनी शिकायत दर्ज एवं चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, डीएफओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी, राजनैतिक दलों में भाजपा के जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, कार्यवाहक अध्यक्ष कांग्रेस लालसाहब यादव, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, कांग्रेस के रविकांत राय, सपा से निजामुद्दीन खां तथा बसपा के सुभाष कुमार उर्फ सिपाही राम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed