फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cancer

जागरूकता से कैंसर को दी जा सकती है मात

Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
cancer
जमानिया। हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने इस जानलेवा रोग से बचने की सलाह दी। कहा कि जागरूक रहकर और खानपान पर नियंत्रण कर हम इससे बचाव कर सकते हैं। मुख्य अतिथि सीएचसी बरुइन के अधीक्षक डा. पीके श्रीवास्तव ने कैंसर के कारणों, संक्रमण के संकेत, लक्षण, इसके प्रसार को रोकने, निदान एवं उपचार पर व्याख्यान देते हुए कहा कि कैंसर सभी उम्र में और दोनों लिंगों में शरीर की सभी जीवित कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं। हर वर्ष ग्यारह लाख कैंसर मामले आना एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है। वर्तमान में भारत में कैंसर की मृत्युदर पचास प्रतिशत है। ऐसे में जागरूक रहकर, खानपान पर नियंत्रण के साथ इसे हराया जा सकता है। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र, प्रो.रामलखन यादव, प्रो. सुनील कुमार चौधरी, प्रो. विपिन कुमार, प्रो. अखिलेश कुमार जायसवाल, विनय सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा.शरद कुमार ने की। संगोष्ठी में आकांक्षा तिवारी, ज्योति सिंह, प्रिंसी जायसवाल, प्रियंका यादव,रामानंद पासवान, प्रदीप कुमार सिंह, सूरज कुमार जायसवाल, कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed