फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cancelling permission for PDA Janchaupal is a violation of rights

Ghazipur News: पीडीए जनचौपाल की अनुमति निरस्त करना हक का हनन

Tue, 23 Dec 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cancelling permission for PDA Janchaupal is a violation of rights
सलेमपुर में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा। संवाद
मुहम्मदाबाद। जिला प्रशासन एवं भाजपा के दबाव में पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम की अनुमति को निरस्त करना राजनीतिकों एवं जनता के अधिकारों का हनन एवं संविधान का उल्लंघन है। पीडीए के लोग संकल्प लेते हैं कि किसी भी हालत में अपने अधिकारों को समाप्त नहीं होने देंगे। इसकी लड़ाई जिस भी स्तर तक होगी लड़ेंगे। यह बातें मुहम्मदाबाद के सलेमपुर स्थित मैरिज हाल में सोमवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व उच्च शिक्षामंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा ने कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा तानाशाही के रास्ते पर चल रही है। केवल सपा की सभाओं एवं पीडीए महापंचायत को रोकने का ही काम नहीं किया जा रहा है। बाबा साहब के संविधान ने हमें वोट डालने का अधिकार दिया है और भाजपा इस अधिकार को समाप्त करने में जुटी हुई है। गांव में घूमकर एसआईआर के माध्यम से वोट को बचाने का कार्य कर रहा है। कहा कि प्रशासन ने भले ही यह कार्यक्रम निरस्त किया है लेकिन जो इसका उद्देश्य था वह आमजन तक पहुंच चुका है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। इसकी हम घोर निंदा करते हैं। इस मौके पर शशिकांत शर्मा भुवर, हरेंद्र विश्वकर्मा, रामअवतार शर्मा, फेंकू सिंह यादव, अजय यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, गोवर्धन यादव आदि मौजूद थे। मालूम हो कि सलेमपुर मैरिज हाल में सपा नेता शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर की ओर से सोमवार को पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसको रविवार की रात स्थानीय प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी के बावजूद पूर्व मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed