फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Campaign will run from today till May 18 to get Ayushman card made

युष्मान कार्ड बनवाने के लिए आज से 18 मई तक चलोगा अभियान

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run from today till May 18 to get Ayushman card made
गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अभियान से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरगोविंद सिंह को इस योजना के अंतर्गत 4 से 18 मई तक विशेष अभियान के रूप कार्ड आयुष्मान पखवाड़ा चलाये जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस योजना में ऐसे पात्र लाभार्थियों जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हें चिह्नित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था कराने और पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि लक्षित लाभार्थियों की ग्रामवार, वार्डवार सूची ग्राम सभा या वार्ड के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करते हुए स्थानीय आशाओं को भी उपलब्ध कराने और कैंप की निर्धारित तारीख से पूर्व संबंधित आशा द्वारा गांव, वार्ड के चिन्हित लाभार्थी परिवारों को कैंप स्थल के संबंध में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

यह भी बताया जाए की आयुष्मान कारस्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड कैंप में ले जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अभियान की सफलता के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आईसीडीएस विभाग आदि के सक्षम अधिकारी को सदस्य बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टास्क फोर्स द्वारा अभियान के दौरान प्रतिदिन उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विभिन्न विभागों के फील्ड कार्मिकों द्वारा क्षेत्रीय आशा के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लक्षित लाभार्थियों को कैंप की नियत तारीख और स्थान पर आयुष्मान कार्ड कैंप में जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ब्लाक स्तरीय प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा शहरी स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा एक टीम बनाते हुए कार्य योजना के अनुसार इस अभियान को संचालित करने तथा निर्धारित तिथि एवं स्थल पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक संसाधन की उपस्थिति सुश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed