फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cake cut on former CM Akhilesh's birthday

Ghazipur News: पूर्व सीएम अखिलेश के जन्मदिन पर कटा केक

Wed, 02 Jul 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cake cut on former CM Akhilesh's birthday
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन मंगलवार को केक काटकर मनाया गया। वक्ताओं ने उनके दीर्घायु होंने की कामना की।
विज्ञापन

विधायक डॉ. विरेंद्र यादव सहित 18 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने के साथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बीच फल वितरित किया।
कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक और फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ डाॅ. लोहिया एवं मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके। कहा कि विकास के दृष्टिकोण से उनका मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम था।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को कमजोर करने की साज़िश की जा रही है, हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि वह सर्वसमाज के नेता हैं, उनकी सोच राष्ट्रवादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज में ही श्रमदान और पौधरोपण किया।
जन्मदिन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, रविंद्र प्रताप यादव, सुशील जायसवाल, आशा यादव, अरुण श्रीवास्तव, सुभाष यादव, दिनेश यादव, अमित ठाकुर, अनिल निषाद, डॉ. समीर सिंह, बिंदुबाला बिंद, राजेंद्र यादव आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed