फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bussiness

सरकारी विभागों पर 19 करोड़ का बकाया

Wed, 24 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
bussiness
मौधा। बिजली विभाग के एकमुश्त समाधान योजना में उपभोक्ताओं ने रुचि दिखाई है। अब तक सैदपुर तृतीय खंड क्षेत्र के 96591 बकाएदारों में से 21408 विभाग में अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इनसे 15 करोड़ 96 लाख की धनराशि भी वसूल की जा चुकी है। इनमें 361 जन सुविधा केंद्रों का कार्य उल्लेखनीय है जहां 10507 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराकर कुल 4.38 करोड़ रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर बिजली बकाए को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई पड़ रही है। विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान ने बताया कि अकेले सैदपुर क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षा विभाग पर आठ करोड़ पांच लाख और माध्यमिक पर 60 लाख 40 हजार का बकाया है। जबकि एलोपैथिक चिकित्सा विभाग पर एक करोड़ 75 लाख, यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग पर 15 लाख 34 हजार, रजिस्ट्री पर एक लाख 69 हजार, समाज कल्याण एवं अनुसूचित विभाग पर 110.45 लाख का बकाया चल रहा है। ग्राम पेयजल योजना समिति में भी छह करोड़ 11 लाख है। बिजली का बकाया रखने में पुलिस विभाग भी पीछे नहीं है। पुलिस पर 18 लाख 56 हजार, प्रशासनिक सुधार पर 22 लाख 22 हजार, खंड विकास कार्यालय पर एक लाख 85 हजार का बकाया है। ग्राम्य विकास पर 13.08, पंचायती राज पर 19.04, पशु चिकित्सालय पर 4.50, सहकारिता समिति पर 22.11 और स्थानीय निकाय भी 4.15 लाख बकाया है। एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड तृतीय आशीष कुमार चौहान ने बताया कि अकेले सरकारी विभागों पर बिजली बिल का लगभग 19 करोड़ बकाया है। इनसे वसूली की प्रक्रिया चल रही है। मार्च के बाद बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed