फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bus 'stand'... no water, no shade present

बस ‘स्टैंड’ ...न पानी, न छाया मौजूद

Sat, 18 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bus 'stand'... no water, no shade present
नगर के तीन बस स्टैंडों पर यात्री सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। ऐसे में यात्री तेज धूप के चलते बिलबिला रहे हैं। यात्री टीनशेड तो दूर पीने के लिए पानी तक व्यवस्था नहीं है। इन स्टैंडों से संबंधित विभाग द्वारा सिर्फ वसूली कर राजस्व की भरपाई की जा रही है, जबकि यात्रियों को हो रही दिक्कत से कोई सरोकार नहीं है। सबसे अधिक दिक्कत तो बरसात के दिनों में जमानिया तिराहा और रौजा स्थित बस स्टैंड से यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ेगी। वजह पानी लगने से कीचड़ समस्या से रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर में संचालित हो रहे अवैध स्टैंडों पर अंकुश लगाते हुए जिला प्रशासन ने पंजीकृत स्टैंड संचालन कर निर्देश दिया था। साथ ही अभियान चलाकर कार्रवाई भी की गई थी। ऐसे में मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, बलिया, मुहम्मदाबाद, कठवामोड़, करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, बलिया सहित अन्य जगहों के आवागमन के लिए रौजा स्थित बस स्टैंड बनाया गया है। वहीं जमानिया, दिलदारनगर, मऊ, बारा, जंगीपुर, मरदह, बिरनो सहित अन्य स्थानों के आवागमन के लिए जमानिया तिराहे से आगे खाली पड़ी भूमि में बस स्टैंड बनाया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर इन बस स्टैंडों से निजी बसों का संचालन भी शुरू हो गया। करीब एक माह बीत गए, लेकिन अब तक दोनों निजी बस स्टैंडों में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कोई कार्य नहीं कराया गया है। स्थिति यह है कि यात्री दोपहर में चिलचिलाती धूप में इधर-उधर भटकने को जहां विवश है। वहीं प्यास बुझाने के लिए स्टैंड के दूसरे तरफ स्थित दुकानों से पानी का बोतल खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि निजी बस स्टैंड का संचालन तो हो गया, लेकिन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कम से यात्री टीनशेड की सुविधा के साथ प्रकाश और पानी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। संबंधित विभाग सिर्फ शुल्क की वसूली करके अपना राजस्व भर रहा है, लेकिन यात्रियों को हो रही परेशानी से उनका कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

यात्री हो चुके हैं अचेत
गाजीपुर। जमानिया तिराहा स्थित निजी बस स्टैंड से यात्रा करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व तेज धूप के चलते चार से पांच यात्री अचेत भी हो गए थे, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। ऐसे में यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए टीन शेड की काफी आवश्यकता है। इससे कम से कम यात्रियों का बचाव हो सकता है। यहीं नहीं सबसे अधिक दिक्कत तो महिला यात्रियों को उठानी पड़ती है। शौचालय की व्यवस्था न होने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानिया तिराहे पर निजी बस स्टैंड तो स्थापित करा दिया गया, लेकिन यात्री सुविधाओं का तनीक भी ख्याल नहीं रखा गया। एक तो चिलचिलाती धूप में वहां तक जाना पड़ता है और टीनशेड वगैरह की सुविधा न होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।- जितेंद्र यादव, रेवतीपुर

महिला, बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। कम से कम जिला प्रशासन को यात्री सुविधाओं का ख्याल कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए सुविधा का सामना न करना पड़े। - विशाल सिंह नौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed