फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bus overturns into 20-foot-deep roadside pond; one passenger dead, 24 injured

Ghazipur News: सड़क किनारे 20 फीट नीचे तालाब में पलटी बस, एक यात्री की मौत, 24 घायल

Sat, 23 May 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bus overturns into 20-foot-deep roadside pond; one passenger dead, 24 injured
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पखनपुरा ईदगाह के पास गाजीपुर से भरौली जा रही 50 यात्रियों से भरी निजी बस शुक्रवार की शाम 7:30 बजे सड़क किनारे 20 फीट नीचे तालाब में पलट गई। हादसे में यात्री प्रदीप राय (30) की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद चालक और खलासी भाग गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि शाम 7:30 बजे पखनपुर ईदगाह के पास जाम देखकर चालक बस को बैक करने लगा। इसी दौरान बस का पिछला पहिया गड्ढे में चला गया और हादसा हो यगा। पखनपुर गांव के लोगों ने करीब पांच फीट तक तालाब में भरे पानी में घुसकर बस यात्रियों को बाहर निकाला। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन के सहारे बस को बाहर निकाला गया। हादसे में भोजपुर निवासी शांति देवी, शेरपुर निवासी सुशीला गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विनय गुप्ता, एश्वर्या गुप्ता, ममता गुप्ता, जंगीपुर निवासी बबिता गुप्ता, पलिया गांव की अन्नु गुप्ता, रघुवरगंज की पिंकी, मोना राय, सुमन यादव, सुखडेहरा की प्रीतम, संजना देवी, शेरपुर की रंजू देवी, अदिक्षा, बासुदेवपुर की रेखा पासवान और केशवपुर के साधन घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया गया जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रीतम, संजना देवी, रंजू देवी, अदिक्षा, रेखा पासवान और साधन को घर भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि मृत यात्री की शिनाख्त मलिकपुरा निवासी प्रदीप राय के रूप में हुई है। शव को मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद विधिक कार्रवाई होगी।
पखनपुरा ईदगाह के पास गाजीपुर से भरौली जा रही निजी बस सड़क से 20 फीट नीचे तालाब में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घायल यात्रियों का उपचार मुहम्मदाबाद सीएचसी और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। - सुधाकर पांडेय, सीओ मुहम्मदाबाद
माता-पिता का था इकलौता बेटा
गाजीपुर। भांवरकोल के पखनपुरा ईदगाह के पास तालाब में बस पलटने से मृत प्रदीप किसी काम से भरौली जा रहे थे। पड़ोसी अनुज शर्मा ने बताया कि प्रदीप राय माता- पिता के इकलौते थे। कुंडेसर कबीरपुर चट्टी से शाम में बस पर सवार हुए थे।

डीएम व सीडीओ ने जाना घायलों हाल
गाजीपुर। भांवरकोल के पखनपुरा ईदगाह के पास बस पलटने की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय हो गए। इधर, आपातकक्ष में पहुंचे प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से पहुंच रहे घायलों के उपचार में जुट गए। इधर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, सीडीओ आलोक प्रसाद, सीएमओ डा. एसके पांडेय, एआरटीओ धनवीर यादव और एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जानने के साथ घटना की जानकारी लेने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed