फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   burst crackers .... not careful, take care of safety

पटाखे छोड़े ....सावधानी नहीं, सुरक्षा का रखें ध्यान

Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
burst crackers .... not careful, take care of safety
दीपावली पर पटाखा आदि को उपयोग सावधानीपूर्वक नहीं करने पर काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं पर पड़ सकता है। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने लोगों को सूचित किया कि समझदारी एवं सर्तकता से दीपावली का त्योहार मनाएं। बेहतर होगा कि ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीये का प्रयोग करें। पटाखों का सीमित प्रयोग ही करें। अधजले या न जले पटाखे को पुन: जलाने, उठाने, हटाने का प्रयास बिल्कुल ना करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पटाखों में कई ज्वलनशील रसायन होते हैं। इन रसायनों के जलने पर तेज आवाज व ध्वनि के साथ बहुत ज्यादा धुआं भी निकलता है। जो पशुओं और पक्षियों के लिए भी नुकसानदायक होता है। कोई दुर्घटना होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार कराकर अपने नजदीकी चिकित्सालय में उपचार एवं सलाह के लिए संपर्क करें। कंट्रोल रूम नंबर- 0548-22240411077, मुख्य चिकित्साधिकारी 8005192658, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, 9450755364, आपदा विशेषज्ञ 9451343388 अन्य राहत 9454021985 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
पटाखे जलाते समय ढीले या सिंथेटिक कपड़े न पहनें, सूती कपड़े का प्रयोग करें।
आस-पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें, पास में पानी से भरी बाल्टी रखें।
आतिशबाजी से आंख में जलन होने पर ठंडे पानी से धोएं और तुरंत डाक्टर की सलाह लें।
घायल व हल्के जले हिस्से पर राख मिट्टी या पाउडर, ग्रीस तथा अन्य पदार्थों को न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed