फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Burnt effigies of Chinese goods

चीनी सामान का पुतला फूंका

Sun, 23 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Chinese goods
सकलेनाबाद में चीन का सामान जलाते हिंयुवा के कार्यकर्ता। - फोटो : In the light of China's goods Sklenabad Hiyuwa workers.

विज्ञापन
भारत के प्रति चीन के रवैए से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नागरिकों के साथ शहर के सकलेनाबाद में चीन निर्मित सामानों का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। चीन के सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय लेने के साथ ही लोगों से इन सामानों की खरीद न करने की अपील की।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि चीन को भारत से दुश्मनी काफी महंगी पड़ेगी। हम लोग चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार कर उसकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करने का कार्य करेंगे। इस वर्ष दिवाली में चीन निर्मित झालरों का इस्तेमाल न करते हुए भारत निर्मित झालरों और दीपों का उपयोग कर भारत की स्थिति को मजबूत करने का कार्य करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी वरुण प्रकाश ने कहा कि चीन हमेशा भारत से गद्दारी करता आया है। नगर अध्यक्ष अजय प्रकाश ने कहा कि भारत के खिलाफ जाने वाले चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम उसके समान का बहिष्कार करने के लिए भारतीय समान का प्रयोग करेंगे। नगर संयोजक विपिन ने कहा कि हमारे सबसे बड़े दुश्मन चीन की आर्थिक स्थिति को कमजोर करके हम सबक सिखाएंगे। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय आर्य, नगर महामंत्री रामनिवास आर्य, नगर महामंत्री पत्राचार रामजी कुशवाहा, दिलीप आर्य, विक्की गुप्ता, रामवृक्ष कुशवाहा, किशोरी, रामू गुप्ता, रामनरायण गुप्ता, अतुल कुमार, नगर मीडिया प्रभारी अमित वर्मा, मनोज यादव, अनुपम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अलगू यादव, अमित गुप्ता, राजू गुप्ता, श्यामअवध, गर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed